चुनावी हलचल

भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया-ओपी चौधरी

ओपी ने कहा पुसौर में उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी के पक्ष में सघन प्रचार करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया है। आज यहां उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। ओपी में सोशल मंच के जरिए इस संबंध में कहा जनता का अपार विश्वास और समर्थन हमें रायगढ़ की समृद्धि की दिशा में एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन को मजबूत बनाने और कमल को खिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसानों को दिए गए एक मुश्त धान खरीदी की राशि,महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख महिलाओं को हर माह दिए जाने एक हजार की राशि, 18 लाख गरीबों के आवास बनाने का काम,प्रदेश वासियों को राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए विधायक ओपी ने कहा क्षेत्र की जनता जिस विश्वास से भाजपा को वोट दिया था हमने पूरी तन्मयता से जनता के विश्वास को पूरा किया। विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। नगरीय निकाय चुनावों में जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी तो विकास कार्यों में सुगमता के साथ तेजी आएगी। पुसौर क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों से भी उन्होंने अवगत कराया। इस दौरान मंडल पुसौर के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग एक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन