IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

वार्ड में परिवर्तन की लहर से शिव सेना को मिल रहा है जनसमर्थन

वार्ड क्रमांक 47 में शिव सेना प्रत्याशी रुपकुमारी लकड़ा डोर टू डोर कर रही है जनसंपर्क

समुचित विकास के अभाव में विजयपुर में भी समस्याओ का अम्बार है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 गोवर्धनपुर विजयपुर से शिव सेना प्रत्याशी रूप कुमारी विजय लकड़ा ने सादगी पूर्ण ढंग से डोर टू डोर दस्तक देकर सभी को तीर कमान छाप में वोट देने की अपील की l वार्ड में शिव सेना प्रत्याशी रूप कुमारी को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।  रूप कुमारी लकड़ा के समर्थन में महिलाओं ने भी मोर्चा सम्हालते हुए घर घर जाकर उन्हें वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है l वहीं गोवर्धनपुर के साथ ही विजयपुर में भी इस बार परिवर्तन की लहर स्पष्ट नज़र आ रही है l रुपकुमारी लकड़ा ने कहा कि उद्योगो की वाहनो के लिए रातो रात वैकल्पिक पुल का निर्माण कर दिया गया लेकिन आम जनता सड़क की समस्या से जूझ रही है उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । वहीं समुचित विकास के अभाव में विजयपुर में भी समस्याओ का अम्बार है। यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही वार्ड वासियो ने मौका दिया परन्तु चुनाव जितने के बाद दोनों ही पार्टी के पार्षद वार्ड की ओर ध्यान नहीं दिये l यही वजह है कि वार्ड वासी तीसरे विकल्प के रूप में इस बार शिव सेना को अवश्य ही विजय दिलवाएंगे । मुझे वार्डवासियो का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी