नामांकन वापसी के हंगामे के बाद भाजपा-कांग्रेस में लगी आरोप प्रत्यारोप की झड़ियां

भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने पलट वार करते हुए कांग्रेस को कहा डूबता जहाज
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल ने कहा हार के डर से बाहुबलियों का कर रही है भाजपा उपयोग
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आज नामंकन वापसी के दौरान हुए हंगामे के बाद जहां कांग्रेसियों नें भारतीय जनता पाटी पर गुंडागर्दी के दम पर चुनाव जीतने और हार के डर से बाहुबलियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है। वही वार्ड नम्बर 18 के निर्विरोध भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने भी पलट वार करते हुए कांग्रेस को डूबता जहाज की संज्ञा दे डाली है। इससे राजनैतिक सरगर्मीयां गरमा गई है। खास बात यह है कि आज सुबह से ही नामंकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 18 के कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने वक्त और हालात के मददेनजर पार्षेद पद की दौड से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे कांग्रेेसी खेमे में हलचल मच गई है और इसके तत्काल बाद वार्ड क्रमांक 45 का भी कांग्रेेसीे प्रत्याशी खीरी लाल सिंह ठाकुर के भीे हथियार डाल देने से कांग्रेसी खेमे में हलचल मच गई और भाजपा की रणनिती को भांपते हुऐ कांग्रेसियों का जत्था कलेक्टेड में डेरा डाल कर बैठ गये । कांग्रेस इसमे वार्ड क्रमांक 23 के कांग्रेसी प्रत्याशी शरद महापात्रे को जबरन नाम वापसी के लिये भडकाने का आरोप लगाई है जहां नाम वापसी को लेकर कलेक्टेड में भारी हंगामा हुआ और जूतम पैंजार की नौबत आ गई थी परंतु किसी तरह पुलिस वहां पहुंच कर मोर्चा संभालते हुए मामले को शांत कराई किंतु इस घटना के बाद राजनैतिक फिजाओं में और उबाल आ चूका है और अब आग दोनो तरफ बराबर लगी हुई है।

हार के डर से भाजपा कर रही है बाहुबलियों का उपयोग-अनिल
जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित पूर्व महापौर अमृत जानकी काटजू, नगेंद्र नेगी व वरिष्ठ नेता दीपक पांडे ने प्रेस क्रांफेंस में बताया कि बीजेपी हार के डर से बाहुबलियों का उपयोग कर रही है और चुनाव आयोग से नोटा से चुनाव लडने की अनुमति मांगने की बात कही। उन्होनें बताया कि उनके वार्ड क्रमांक 23 के प्रत्योशी को गुंडो के दम पर बंधक बना कर नाम वापसी के लिये ले जाया जा रहा था परंतु एन वक्त में इसकी भनक लग गई और किसी तरह उसे नाम वापसी से बचा लिया गया। उन्होनें कहा कि भाजपा के इस खुले आम गुंडा गर्दी से वह चुनाव आयोग से प्रत्याशियों के सुरक्षा की मांग करेगी। साथ ही उन्होनें कहा कि जिन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। उनका अब तक अता पता नही है। एक दो दिन बाद भी जब उनका कोई पता नही चला तो पुलिस में उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि इस घटना के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी सदमे में है। इसके अलावा शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पुलिस पर भाजपा का साथ देने और कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकी देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस एक डूबता जहाज- पूनम सोलंकी
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। कांग्रेस से भागने की भगदड़ मची हुई है । भाजपा पर आरोप लगाने के पहले कांग्रेस घर में मची भगदड़ सम्हालें । कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा है कांग्रेसी संभावित बड़ी हार को देखते हुए
अर्नगल बयान बाजी कर रही है।भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबान में झांक लें । कांग्रेस द्वारा धनबल और बाहुबल के दुरुपयोग की लंबी फेहरिस्त है जिस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है । खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे की तर्ज़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये स्वयं को निरीह बताकर सत्तापक्ष की आलोचना करने की बजाय इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनके अधिकृत उम्मीदवार चुनाव के पहले आखिर मैदान छोड़कर क्यों भाग खड़े हो रहे हैंघ् कुशल नेतृत्वकर्ता ओ पी चौधरी के विकास की आंधी ने कांग्रेस को इस कदर हिला डाला है कि कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशिaयों का अपने अपने वार्ड में भाजपा का मजबूती से सामना कर पाना कठिन सिद्ध हो रहा है । सुनिश्चित हार की प्रबल आशंका से कांग्रेस प्रत्याशी इस कदर भयभीत हैं कि शर्मनाक पराजय से बचने उनके पास मैदान छोड़ देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।पार्टी में मची इस भगदड़ पर बौखलाहट जताने की बजाय कांग्रेस बचे.खुचे पार्षद प्रत्याशियों की सुध लें तो बेहतर होगा अन्यथा चुनाव से अलग हटने का दावा करते हुए कुछेक प्रत्याशी और सार्वजनिक हो गए तो कांग्रेस की पूरी तरह फ़ज़ीहत हो जाने से कोई रोक भी नही पायेगा ।




