IMG-20260124-WA0020
RAIGARHजिम्मेदारियां

जल भराव की स्थिति से निपटाने प्रशासनिक अमला की टीम उतरी सड़क पर

रायगढ़। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने शहर में जल भराव से राहत के लिए नगर निगम और नगर सेना की टीम को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केलो डैम से पानी छोड़े जाने के बाद चक्रपथ का निरीक्षण कर अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने नगर निगम आयुक्त से जल भराव वाले इलाकों में पानी खाली किए जाने के बारे में जानकारी ली। आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि अधिक प्रभावित क्षेत्रों में टीमें सुबह से काम पर लगी हैं। नालियों से पानी निकासी के साथ ही जरूरत के हिसाब से मोटर पंप से भी पानी खाली करने की तैयारी है।कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बारिश के साथ जहां पानी निकासी में समस्या हो रही है ऐसे इलाकों में प्राथमिकता से कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी प्रभावित इलाकों में राहत एवम बचाव कार्यों के लिए लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से राहत के साथ ही जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी प्राथमिकता के साथ काम किया जाना है। 

———-

कलेक्टर श्री गोयल ने ईई केलो परियोजना को निर्देशित किया कि केलो बांध में पानी की आवक और छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखें। बांध से आवश्यकतानुसार ही पानी छोड़ा जाए। बांध से जल निकासी की दर बढ़ानी हो तो सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि संतुलित रूप से पानी छोड़ा जाए, जिससे चक्रपथ डूबने या शहर में बाढ़ जैसे हालात न हों।  

इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, नगर निगम आयुक्त  सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, ईई केलो श्री मनीष गुप्ता, डीएसपी यातायात श्री रमेश चंद्रा, जिला सेनानी नगर सेना श्री बी कुजूर, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, तहसीलदार श्री लोमश मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

——– 

पानी का बहाव तेज, नदी के करीब जाने से बचें, युवाओं से खास अपील रील्स के लिए जान जोखिम में न डालें

कलेक्टर श्री गोयल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नदी में पानी का बहाव तेज है। इसलिए किसी भी स्थिति में नदी के करीब बिल्कुल न जाएं।  चक्रपथ, मरीन ड्राइव और तटीय इलाकों में सड़क के ऊपर पानी होने से आवागमन बिल्कुल न करें।कलेक्टर श्री गोयल ने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि नदी के करीब जाकर सोशल मीडिया पोस्ट या रील बनाने से बचें। किसी भी प्रकार का रिस्क न लें और जान जोखिम में बिलकुल न डालें।

——- 

बांधों के हालात पर रखी जा रही नजर

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि केलो डैम के अलावा दूसरे बांधों में जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। ओडिसा में हीराकुद बांध के जलस्तर को लेकर भी लगातार समन्वय जारी है। वहां अभी जल स्तर 186.49 मीटर पर है जो खतरे के निशान से नीचे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी