IMG-20260124-WA0020
जिम्मेदारियां

तेज आंधी की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल करने विधायक ओपी ने दिए निर्देश

आपूर्ति बहाल करने जी जान से जुटा विद्युत विभाग

अचानक आई प्राकृतिक विपदा के समक्ष सभी है नतमस्तक

तेज आंधी तूफान पानी की वजह से रायगढ़ शहर रायगढ़ ग्रामीण सहित सारंगढ़ जिले में ऐसे 45 जगह चिन्हित की गई जहां 25 से अधिक स्थल पर पेड़ गिरने फ्लैक्स गिरने की वजह से बिजली के तार टूट गए एवं 20 ऐसे स्थल चिन्हित किए गए

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शनिवार शाम आई जबरजस्त तेज आंधी की वजह से जगह पेड़,बिजली खंभे,प्लेक्स गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन सहित विभागीय अफसरों को युद्ध स्तर पर सुधार कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। ओपी चौधरी ने आम जनता से धैर्य की अपील करते हुए कहा अचानक आई प्राकृतिक विपदा के समक्ष सभी नतमस्तक है। आम जनता के लिए बिजली आवश्यक सेवा है इसलिए अविलंब सुधार कार्य होने चाहिए। विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी के निर्देश पर बिजली विभाग युद्ध स्तर पर सुधार कार्य जुट गया जिसकी वजह से अधिकांश जगहों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। तेज आंधी तूफान में जन हानि को रोकने के मद्देनजर विभाग द्वारा डेढ़ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति रोकी गई थी। तेज आंधी तूफान पानी की वजह से रायगढ़ शहर रायगढ़ ग्रामीण सहित सारंगढ़ जिले में ऐसे 45 जगह चिन्हित की गई जहां 25 से अधिक स्थल पर पेड़ गिरने फ्लैक्स गिरने की वजह से बिजली के तार टूट गए एवं 20 ऐसे स्थल चिन्हित किए गए जहां खंभे गिरने के कारण तार टूट गया। ऐसे स्थानों की विद्युत आपूर्ति रोक कर अन्य स्थलों की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी गई। आंधी तूफान की वजह आई तबाही की वजह से कई जगहों में एक साथ विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। वस्तु स्थिति को देखते हुए विभाग के समस्त कर्मचारियों सहयोगियों की साप्ताहिक छुट्टी को निरस्त करते हुए तत्काल युद्ध स्तर कर काम शुरू किया गया। शहर के लिए 7 टीम बनाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों में से प्रत्येक में आवश्यकता अनुसार 2 से 3 टीम सुधार कार्य में लगायी गई। देर रात तक अधिकारियों कर्मचारियों के सामंजस्य का यह सुखद परिणाम रहा कि अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई । जिन जगहों पर खंबे टूटे है वहां कर्मचारियों के साथ ठेका कर्मियों की टीम को लगाकर अविलंब पोल बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। चूंकि विद्युत एक आवश्यक सेवा है जनता को हुई परेशानी के लिए विभाग खेद प्रकट करते हुए यह विश्वास दिलाता है कि जल्द ही आंधी तूफान की वजह से हुई परेशानी से हम उबर जाएंगे।
बहुत सी जगहों में एक साथ पेड़ एवं उसकी शाखाएं गिरने, फ्लेक्स उड़ कर लाइन में आने और भारी संख्या में खंबे और तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन इस आंधी तूफान से जन हानि को रोकना विभाग का प्रथम दायित्व है जिसमें विभाग ने सफलता पाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी