धर्मांतरण देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा-अश्विनी उपाध्याय

धर्मांतरण करने वाले लोगों पर कार्यवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाएं, यूपी सरकार उठा रही हैं सख्त कदम
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। धर्मांतरण एक संगीन अपराध है और छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। मैं छत्तीसगढ़ सरकार से आग्रह करता हूं कि धर्मांतरण के मामले में पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देश दे। धर्मांतरण के लिए पांच धाराएं लगाए हैं। उक्त बातें सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं विचारक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ अश्वनी उपाध्याय ने सर्किट हाउस में आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण न सिर्फ संगीन अपराध है बल्कि यह देशद्रोह है। धर्मांतरण देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने बताया कि धर्मांतरण अपने आप में इन डायरेक्टली वार है। धर्मांतरण से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं है और देशद्रोह के लिए भी बकायदा प्रोविजन है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करने वाले लोगों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाएं। धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर यूपी सरकार सख्त कदम उठा रही है। उन्हें आजीवन कारावास तक की सजा दी जा रही है। उन पर एनएसए लगा रही डीजीग वार लगा रहे है उनकी नागरिकता समाप्त कर रही है। इस लिए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घुसपैठ पर रोक लगाना बहुत जरूरी है और इसके अलावा इन्हें प्रसय देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इनके मददगार जो भी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह इन लोगो के राशन कार्ड बनाने वाले बाबू हो या आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी। धर्मांतरण पर रोक लगाना अत्यंत जरूरी है।



