IMG-20260124-WA0020
प्रेस कांफ्रेंस

रायगढ़ में प्रदेश स्‍तरीय सनराईस मास्‍टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्‍य शुभारंभ

जिला बैडमिंटन संघ के अध्‍यक्ष अकरम खान, छग बैडमिंटन संघ के सह सचिव कविता दीक्षित, राष्‍ट्र स्‍टार अम्‍पायर रवि साहू, वरिष्‍ठ बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ पंडा सहित कोच एवं खिलाडि़यों की उपस्थिति में इस चैम्पियनशीप का शुभारंभ किया गया।
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के नेतृत्‍व में योनेक्‍स सनराईस प्रदेश स्‍तरीय मास्‍टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आज रायगढ़ स्‍टेडियम में भव्‍य शुभारंभ हुआ, इस प्रतियोगिता में प्रदेश स्‍तर के खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं, आज शुभारंभ के अवसर पर प्रख्‍यात बैडमिंटन खिलाड़ी एवं बैडमिंटन एसोसिएशन इंडिया के महासचिव संजय मिश्रा मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम अध्‍यक्ष के रूप में जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्‍द्र शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्‍यक्ष अकरम खान, छग बैडमिंटन संघ के सह सचिव कविता दीक्षित, राष्‍ट्र स्‍टार अम्‍पायर रवि साहू, वरिष्‍ठ बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ पंडा सहित कोच एवं खिलाडि़यों की उपस्थिति में इस चैम्पियनशीप का शुभारंभ किया गया।
आयोजन समिति के अनमोल टांक ने बताया कि प्रदेश स्‍तरीय सनराईस मास्‍टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन 17 फरवरी से 21 फरवरी के तक होना है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 175 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस शानदार आयोजन में राज्‍य के बेहतरीन खिलाडि़यों को एक्‍शन में देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा और इस प्रतियोगिता से अनेक खिलाड़ी अपने हुनर को निखार कर आगे राष्‍ट्रीय स्‍तर खिलाड़ी के रूप में सामने आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच