IMG-20260124-WA0020
प्रेस कांफ्रेंस

दो सौ सीसी टीवी फूटेज खंगालने के बाद हाथ  लगी बुजुर्ग भाई-बहन के हत्यारों का सुराग, तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या और चोरी के इरादे से घर में घुसे दो आरोपियों ने की थी बुजुर्गों की हत्या, आरोपियों में एक युवती भी शामिल

सीसीटीवी फुटेज से मिली बड़ी लीड, अंतरराज्यीय ऑपरेशन में धराए हत्यारे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़हटरी के पीछे हुए बुजुर्ग महिला और उसके बड़े भाई की हत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक सहयोगी महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमे खास बात यह है कि दोनों बुजुर्गों की हत्या महज एक जमीन बिक्री की रकम उनके पास रखे होने की आशंका मात्र से हुई। इस मामले में आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 12-13 जनवरी के दरमियानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी हटरी निवासी सीताराम जयसवाल 78 वर्ष और उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल 68 वर्ष का शव उनके घर के में मिला था । मृतक सीताराम के ममेरे भाई अशोक जायसवाल के रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था।

इसमे पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई थी।  जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई । पुलिस टीम के साथ, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल एवं पुलिस डॉग द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विवेचना कर रही थी  जिसमे एक टीम घटनास्थल एवं शहर के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना कारित करने वाले दो आरोपी किशन शर्मा और अतुल डनसेना की स्पष्ट पहचान की गई

इसमें पुलिस की गतिविधि को देखते हुए 18 दिसंबर को आरोपी किशन शर्मा अपनी मंगेतर दिव्या सारथी और आरोपी अतुल डनसेना के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली फरार हो गया रहा था परंतु पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती जिलो और आरपीएफ को आरोपियों के फोटोग्राफ्स साझा किया गया।  इससे झांसी के आरपीएफ पुलिस ने आरोपियों को गोंडवाना एक्सप्रेस से नीचे उतारा गया । रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा उन्हें बयान के लिए रायगढ़ बुलाया गया, सघन पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने घटना की स्वीकार किया ।

इस कारण दिया वारदात को अंजाम

आरोपी किशन शर्मा को आशंका थी कि अशोक जायसवाल एक बड़ी रकम उसके ममेरे भाई सीताराम के घर हटरी पर छिपा कर रखा है । तब किशन ने परिवार के शगुन डेयरी में काम करने वाले अतुल डनसेना को हत्या कारित कर रूपए चोरी करने का प्लान बताया और घटना के तीन दिन पहले प्रेमिका दिव्या सारथी के किराया मकान हीरापुर में तीनों हत्या और चोरी का प्लान बनाएं और योजना के मुताबिक दोनों आरोपी ने मास्क और ग्लव्स खरीदे और एक लोहे का सब्बल को दिव्या के गृह ग्राम धनगांव (पुसौर) से लेकर आये और दिव्या के किराया मकान पर रखें । योजना के मुताबिक दोनों आरोपी 12 जनवरी की रात हीरापुर किराए मकान से मोटरसाइकिल में सवार होकर पुरानी हटरी आए, मोटरसाइकिल को खड़ी कर मध्य रात्रि सीताराम के घर के पास पहुंचे कोई हलचल नहीं होने पर अतुल डनसेना दीवाल फांदकर अंदर गया दरवाजा खोला तब किशन दरवाजे से अंदर प्रवेश किया । अंदर 3-4 लोग जिसमें अशोक जायसवाल, सीताराम उसकी दोनों बहने मौजूद थे । तब दोनों आरोपी स्टोर रूम में छुप गए । अशोक और गीता के खाना खाकर जाने के बाद आरोपियों ने अन्नपूर्णा जायसवाल पर लोहे के सब्बल और ईट से वार किया । अन्नपूर्णा की चीख सुनकर सीताराम बाहर निकला जिसे भी दोनों आरोपी सब्बल, ईट से मारपीट कर हत्या किये फिर दोनों घर में रुपए तलाश किये नहीं मिलने पर वापस बाहर आए और वापस दिव्या के घर पहुंचे और दिव्या को घटना बताएं । इसके बाद शहर में पुलिस की हलचल देखकर 18 जनवरी को तीनों पुलिस पकड़ से बचने ट्रेन फरार हो गए थे । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस तथा घटना समय पहने हुए कपड़ा, मास्क, ग्लव्स और 03 मोबाइल को जब्त किया गया है। इस मामले में धारा 238, 61(2),3(5) बीएनएस विस्तार कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व पर घटना का खुलासा करने वाली टीम में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक राकेश मिश्रा, मोहन भारद्वाज, सुखनंदन पटेल,एसआई ऐनु देवागन, इगेश्वर यादव, एएसआई जयलाल जायसवाल, हेड कांस्टेबल सतीश पाठक, बालचंद राव, खीरेंद्र जलतारे, राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेनू मंडावी, दिलीप भानु, कांस्टेबल कमलेश यादव, मनोज पटनायक, उत्तम सारथी, संदीप मिश्रा, संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा,कोमल तिवारी, अभिषेक द्विवेदी , प्रदीप तिवारी, जगमोहन ओग्रे, धनुर्जय बेहरा, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, पुष्पेंद्र जाटवर, प्रताप बेहरा , रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, प्रशांत पंडा , महेश पंडा , विक्रम सिंह , विकाश प्रधान, राहुल सिदार, नवीन शुक्ला
धनंजय कश्यप, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे। एसपी दिव्यांग पटेल ने गठित टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

गिरफ्तार आरोपी

  1. किशन शर्मा पिता स्वर्गीय राजेश शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी श्रवण गली चांदमारी थाना कोतवाली जिला रायगढ़
  2. अतुल डसेनना पिता का कार्तिकेश्वर डनसेना उम्र 23 साल इंदिरा नगर थाना कोतवाली
  3. दिव्या सारथी पिता स्वर्गीय बाबूलाल सारथी उम्र 20 साल निवासी धनगांव थाना पुसौर वर्तमान पता हीरापुर कोतरारोड़ थाना कोतवाली
    जप्ती
    मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस , घटना समय पहने हुए कपड़े, मास्क, ग्लव्स और 03 मोबाइल ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी