IMG-20260124-WA0020
राजनीति

वार्ड नं 26 से किरण दुबे ने की भाजपा से टिकट की दावेदारी

सामाजिक सरोकारों से  रखती है गहरा नाता, सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में बनीं हुई है लोकप्रिय

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 26 जो सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस वार्ड से किरण दुबे का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे विगत एक दशक से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बन कर लोगों की निस्वार्थ सेवा करते आ रही हैं। वे सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रखती हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है।
स्वाभाविक रूप से यदि किरण दुबे को भाजपा के चुनाव चिन्ह से दावेदारी का अवसर मिलता है तो भाजपा की जीत पक्की हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। अब यह देखना होगा कि भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति उनकी योग्यता और पार्टी निष्ठा को कितना सम्मान देती है। यह निर्णय आगामी दिनों में स्पष्ट होगा। पूर्व में हुए चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता की पत्नी को इसी वार्ड में भारी मतों से कांग्रेस ने हराया था, हालांकि यह वार्ड भाजपा का गड़ माना जाता रहा है परंतु पिछले चुनाव ने भाजपा के इस गढ़ को कांग्रेस ने हिला दिया था। वर्तमान में भी यहां का समीकरण इसी तरह का बना हुआ है। अगर पुराने चेहराें काे अवसर दिया गया तो भाजपा की हार पक्की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच