IMG-20260124-WA0020
राजनीति

आरक्षण पर उठी उंगली- लैलूंगा विकासखंड को आरक्षित रखने की मांग

लैलूंगा विकासखंड तमनार अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 एवं 19 ( तमनार 1, 2 ) अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला प्रशासन ने जहां हाल ही में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत क्षेत्र आरक्षण की घोषणा की है। वही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तमनार के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 एवं 19 के अनारक्षित सीट की घोषणा को लेकर विरोध की लहर उठने लगी है।

यही नहीं इस मामले में क्षेत्र के आदिवासी नेता पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया ने राज्य सरकार तथा न्यायालय की शरण में तक जाने की बात कही है खास बात यह है कि जिला प्रशासन के घोषणा में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 एवं 19 को अनारक्षित सीट घोषित किए जाने पर आज भाजपा के पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते  बताया कि लैलूंगा विकासखंड तमनार अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 एवं 19 ( तमनार 1, 2 ) अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। जो  पंचायत निर्वाचन वर्ष 2010, 2015, 2020 तथा इसके पूर्व भी अजजा के लिए आरक्षित सीट रहा है जिसे वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 ( तमनार 1 ) एवं 12  (तमनार 2 ) पूर्व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक (18 ,19 ) के आरक्षण में परिवर्तित कर सामान्य कर दिया गया है जो आपत्तिजनक है तथा  अनुसूचित के तहत प्राप्त अजजा वर्ग के अधिकारों के साथ अन्याय है।  उन्होंने इस मामले में चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त क्षेत्र को अजजा वर्ग के लिए आरक्षित रखने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी