IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

नुक्कड़ नाटक और रैली निकालकर स्कूली बच्चों ने दिया यातायात का संदेश

रैली यातायात थाना से प्रारंभ हुई और कमला नेहरू गार्डन में हुई समाप्त

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत रायगढ़ में आज स्कूली बच्चों ने यातायात जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में यह रैली आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

यातायात रैली थाना यातायात से प्रारंभ हुई और जागरूकता रथ के साथ शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए कमला नेहरू गार्डन में समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर, नारों और रचनात्मक संदेशों के जरिए जनता को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कमला नेहरू गार्डन में आयोजित समापन कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने बच्चों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया और अभिभावकों से इन नियमों का पालन करने का अनुरोध किया

जागरूकता माह में आगे भी निरंतर जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैडेट्स, विद्या विकास स्कूल और शासकीय सरदार वल्लभ भाई स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर यातायात जागरूकता का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होने का आह्वान किया।
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। यह रैली और कार्यक्रम न केवल बच्चों बल्कि आम जनता के लिए भी प्रेरणा का स्रोत साबित हुआ, जिससे रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। जागरूकता माह में आगे भी निरंतर जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी