IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में हुआ गुरु पूर्णिमा का आयोजन

घरघोडा। भारतीय संस्कृति में गुरु का अत्यधिक महत्व पौराणिक काल से ही है । इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भारतीय संस्कृति अनुसार स्कूलों में गुरु पूर्णिमा आयोजित करने का आदेश था। जिसका पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औराईमुड़ा में विद्यालय परिवार में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सभी व्याख्याता शिक्षकों की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा की तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खड़े हो कर अपने गुरुओं के लिए गुरु वंदना किया। यह अवसर सभी शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए एक भाव पूर्ण अवसर था। फिर बारी-बारी से छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के साथ समस्त गुरुओं का माला पुष्प गुच्छ अर्पण कर अपनी भावनाएं प्रकट की, छात्र-छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा के बारे में अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए,सभी वक्ताओं ने गुरु की महिमा का गुणगान किया । भगवान राम,कृष्ण,एवं उनके गुरुओं के बारे में बताया गया। गुरु की महत्व पर सभी व्यक्तियों ने विस्तार से अपने विचार रखें। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक घनश्याम राठिया, छूमुक लाल कुराल, सहस राम चौहान विद्यालय परिवार से संतोष पांडे, सुशील पटेल,विजया पंडा, सीता नायक,नम्रता गुप्ता ,प्रतिभा सिंह,जगत राम बारे फागुलाल रात्रे ,अजय कुमार,गोकर्ण दास वैष्णव,महंत जी उपस्थित थे।
इस समारोह के प्रभारी बिजया पंडा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच