IMG-20260124-WA0020
अपराध

अपनो के सामने प्रेमी ने किया था अपमानित,युवती ने कर लिया  आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला,कहरापारा क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

आरोपी अपने गृह ग्राम बिहार फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते भागने से पहले ही उसे दबोच लिया गया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के कहरापारा में एक युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर असल मामला इस प्रकार है।  21 फरवरी की सुबह जूटमिल थाना क्षेत्र के कहरापारा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इसकी सूचना पर जूटमिल थाना के उपनिरीक्षक गिरधारी साव जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। वहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका (19 वर्षीय युवती) के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थी और पिछले चार वर्षों से प्रदीप नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। परिजनों के अनुसार, 20 फरवरी को युवती अपने कार्यस्थल से लौटने के बाद रात में भोजन कर सो गई थी।  लेकिन सुबह 4 बजे देखा गया कि उसने निर्माणाधीन मकान की गैलरी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ दिनों पूर्व युवती और प्रदीप के बीच विवाद हुआ था।  जिसके बाद आरोपी ने युवती की स्कूटी अपने पास रख ली थी। घटना के दिन गांधीगंज में आरोपी ने युवती की मां और बहन के सामने उसे अपमानित किया और कहा, “मेरे साथ रहना है तो रह, नहीं तो मत रह,” और स्कूटी लौटाकर वहां से चला गया। इसके बाद से ही युवती मानसिक रूप से परेशान थी और प्रदीप की प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार पिता मोतीलाल राम  25 वर्ष निवासी दरौंदा, जिला सिवान (बिहार), वर्तमान में फटहामुड़ा, प्रियदर्शी नगर, थाना जूटमिल को गिरफ्तार कर पूछताछ किया और धारा 108 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी