SARANGARH

जिले में रेत उत्खनन  खदान को लेकर सारंगढ विधायक ने पूछा मुख्यमंत्री से सवाल

सारंगढ़/रायपुर।शीतकालीन सत्र के दौरान सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा में मुखर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय (खनिज संसाधन)

को सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अन्तर्गत कुल कितने वैध एवं अवैध रेत उत्खनन खदान संचालित ग्रामवार जानकारी देवें? (ख) क्या प्रश्नांक ‘क’ के अनुसार अन्य स्थानों पर भी रेत उत्खनन का कार्य करने की कोई योजना बनाई गई है ? यदि हां,तो किन स्थानों पर विवरण देवें?(ग) प्रश्नांक ‘ख’ के अनुसार यदि नवीन रेत उत्खनन स्थल का चयन किया जा रहा है। तो कब तक प्रारंभ किया जावेगा ? विवरण देवें? जवाब

 में मुख्यमंत्री ( विष्णु देव साय) ने कहा : (क) जिला सारंगढ़

-बिलाईगढ़ के अंतर्गत वर्तमान में कोई भी रेत खदान संचालित नही है। अतएव जानकारी निरंक है। (ख) जी हां। ग्राम बरगांव, जशपुर तथा दहिदा में रेत उत्खनन खदान पट्टा स्वीकृति हेतु अनापत्तियां प्राप्त किया जाकर नवीन खदान घोषित किया जाना प्रक्रियाधीन है। (ग) प्रश्नांश ‘ख’ अनुसार कार्यवाही प्रचलन में हैं। निश्चित समयावधि बताया जाना संभव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...