IMG-20260124-WA0020
SARANGARH

अपेक्स बैंक की मनमानी दर बदर भटक रहे किसान-विधायक उत्तरी जांगडे

कलेक्टर को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग

ब्रह्मोस न्यूज़ सारंगढ़। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही किसान खेती किसानी के कार्य में तेजी से जुट गये हैं । इसके साथ ही किसान खाद बीज केसीसी के लिए सेवा सहकारी समिति पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। इसका सीधा कारण है। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले अपेक्स बैंक की मनमर्जी किसी से नहीं छीपी नही है। अपेक्स बैंक खुलने से क्षेत्र के किसानों को भरोसा था कि उनके कार्य आसानी से होंगे लेकिन जब से अपेक्स बैंक खुली है । तब से किसानों के लिए सरदर्द बन गया है । किसान लंबी कतारों में खड़े होकर धान की राशि लेने से लेकर खाद बीज ऋण के लिए किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है । इस विषय को गंभीरता से लेते हुए। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया की सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत किसान भाई खेती किसानी कार्य में तेजी से जुटे हैं । इसके साथ ही उन्हें खाद बीज केसीसी की भी समय पर जरूरत है लेकिन अपेक्स बैंक की कार्यप्रणाली से उन्हें समय पर खाद बीज ऋण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। खेती किसानी के कार्य को छोड़कर किसान समितियों के चक्कर काट रहे है। अपेक्स बैंक द्वारा समय पर एनसीएल की स्वीकृति नहीं देने के कारण समितियों में किसानों को खाद बीज एवं केसीसी नहीं मिल पा रहा है जो किसानों के लिए सर दर्द बन गया है । इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्घ हो सके। विधायक उत्तरी जांगडे ने इसमें उचित कार्यवाही कर किसानों को राहत देने एवं तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी