IMG-20260124-WA0020
घरघोड़ा

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी

घरघोड़ा । प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ सुश्री टी एक्का ने घरघोड़ा मुख्यालय में  छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत चल रही बारहवीं दसवीं की पूरक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में छात्र छात्राओं द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा देते हुए पाए गए। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी के परिपालन में जिले के 07 विकासखण्ड मुख्यालय में परीक्षा केंद्र कक्षा 10 वी एवं 12 वी के परीक्षार्थियों के  बनाया गया है। उक्त द्वितीय अवसर परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में चल रहे कक्षाओ का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से विषय संबंधी जानकारी ली एवं स्कूली विद्यालयों में संचालित शासकीय योजनाओं, गणवेश वितरण, मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तक उपलब्धता, पाठ्यक्रम पूर्णता की जानकारी लेते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ एन के चौधरी, सहायक परियोजना संचालक भुवनेश्वर पटेल शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पाठ्य विषय संबंधी जानकारी ली गई। संस्था के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी