IMG-20260124-WA0020
सौगात

युवाओ के सपने साकार करने के लिए नालन्दा होगा तैयार… वित्त मंत्री का आभार – ओमकार तिवारी

गरीब, किसान व मजदूर का बेटा अब पढ़कर उच्च पदों पर पहुंच सकेगा, प्रदेश की सबसे बड़ी यह लाइब्रेरी होगी दो मंजिला, ग्रंथालय में किताबो के साथ 300 कंप्यूटर्स होंगे।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ ।  बहुप्रतीक्षित नालंदा परिसर युवाओं के सपनों के लिए मिल का पत्थर साबित होने जा रहा है। नालेज हब बनाने की शुरुवात हो चुकी है। 3 दिसंबर की तिथि रायगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कर कमलों से ज्ञान के मंदिर का भूमि पूजन संपन्न होने जा रहा।भाजपा नेता व युथ पावर एशाेसीएशन के अध्यक्ष ओमकार तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री साय व रायगढ़ विधायक ओपी का आभार व्यक्त करते हुए कहा रायगढ़ की पहचान अब एजुकेशन सिटी के रूप में होगी।

पढ़ेगा मजदूर का बेटा

ओमकार ने बताया कि वित्त मंत्री ऐसे युवाओं का सपना सच साबित करने में जुटे है जो अपने मेहनत के बलबूते आगे बढ़ने का सपना देख रहे है। गरीब, किसान, मजदूर का बेटा अब पढ़कर उच्च पदों पर पहुंच सकेगा। प्रदेश की सबसे बड़ी यह लाइब्रेरी दो मंजिला होगी। ग्रंथालय में किताबो के साथ 300 कंप्यूटर्स होंगे। भाजपा नेता तिवारी ने कहा स्कूली बच्चो के लिए किड्स लाइब्रेरी नालंदा परिसर भवन में मौजूद होगी।एनटीपीसी सीएसआर मद से निर्मित होने वाला इस भवन निर्माण के लिए नगर निगम व एनटीपीसी के मध्य एमओयू हुआ था। 24 सितंबर को ही नगरीय प्रशासन विभाग ने इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

 ओपी चौधरी ने कहा था अपने घोषणा पत्र में  रायपुर जैसी होगी नालंदा परिसर

भाजपा नेता ने कहा कि विधायक प्रत्याशी ओपी चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में ही रायपुर जैसी नालंदा परिसर बनाने की बात कही थी। निर्वाचित होने के बाद से ही वे छात्रो से चर्चा , स्थानीय शिक्षा से जुड़े लोगो से जरूरत पर चर्चा कर अत्याधुनिक लाइब्रेरी निर्माण के लिए लगे हुए थे। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद इसमें तेजी आई। अब बिलासपुर संभाग की सबसे उन्नत लाइब्रेरी का मरीन ड्राइव में निर्माण होगा। बेलादुला छोर पर नालंदा परिसर बनेगा। मारिन ड्राइव शनि मंदिर रोड पर कैफेटेरिया बनेगा। युवाओ को परेशानी ना हो इसलिए लाइब्रेरी और कैफेटेरिया को जोड़ने के लिए केलो नदी के ऊपर हैंगिंग ब्रिज बनेगा। भाजपा नेता ओमकार ने रायगढ़ विधायक को शिक्षा का देवता उपाधि देते हुए युवाओ की ओर से आभार व्यक्त क़िया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी