IMG-20260124-WA0020
सौगात

रायगढ़ में ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से होंगे सड़क निर्माण कार्य

रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर मिली स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 2 करोड़ 36 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत रायगढ़ के विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। रायगढ़  विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर पुसौर विकासखंड में कोड़पाली ग्राम में सड़क निर्माण के लिए 28.70 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं कोड़ातराई ग्राम में 37.00 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। इसी तरह, बरमकेला विकासखंड में गोबरसिंहा ग्राम के मेन रोड से सतनाम चौक तक सड़क निर्माण के लिए 68.35 लाख रुपये और सांकरा ग्राम में हाई स्कूल से गुड़ीपारा अंतिम छोर तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 02 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन