IMG-20260124-WA0020
सौगात

वित्त मंत्री की पहल से रायगढ़ वासियों को मिली अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सौगात

अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ट्रैक में करेंगे रायगढ़वासी ड्राइविंग टेस्ट

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में परिवहन विभाग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री  ओपी चौधरी के अथक प्रयासों से रायगढ़ में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड कम्प्यूटरीकृत ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस परियोजना के लिए 1.797 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जो परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता लाने में मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट मैनुअल पद्धति से खुले मैदानों में मौखिक रूप से लिए जाते हैं। इस प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावना के साथ-साथ अनियमितता की सम्भावना रहती है। अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ट्रैक निर्माण से आम जनता को लाभ मिलेगा । ऐसे ट्रैक में ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी।साथ साथ आवेदन कर्ताओं में योग्य उम्मीदवारों को समय पर लाइसेंस भी प्राप्त हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी