IMG-20260124-WA0020
सौगात

नालंदा परिसर निर्माण का आज एनटीपीसी लारा से होगा एमओयू

सीएसआर मद से 43 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर
46 करोड़ 58 लाख से ज्यादा की लागत के निर्माण कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सीएसआर मद से 43 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर निर्माण का निर्माण होगा। इसके लिए वित्तमंत्री  ओपी चौधरी की उपस्थिति में जिला प्रशासन, निगम प्रशासन का एनटीपीसी लारा के साथ एमओयू आज 27 अक्टूबर 2024 को पोस्ट ऑफिस के पीछे आयोजित कार्यक्रम में होगा। इस दौरान दो कार्यक्रम में  वित्तमंत्री  ओपी चौधरी 46 करोड़ 58 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। शाम 3 बजे से पोस्ट ऑफिस के पास 43 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का एमओयू एवं 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बीटी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी तरह 57 लाख से ज्यादा की लागत से गोरखा हाई स्कूल परिसर में शाम 4.15 बजे से बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा उक्त कार्यक्रम में शहरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच