IMG-20260124-WA0020
सौगात

ओपी की पहल से स्केटिंग रिंग, एथलेटिंक्स ट्रैक सहित हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम

रायगढ़ स्टेडियम में खेल सुविधाओं के लिए 13.23 करोड़ की मिली मंजूरी

ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य हेतु स्वीकृति के बाद वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल पर अब रायगढ़ स्टेडियम में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए 13 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति राशि से स्टेडियम में विभिन्न खेल सुविधाओं के साथ स्केटिंग रिंग और एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। रायगढ़ में स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री श्री चौधरी की पहल पर लगातार शिक्षा चिकित्सा एवं खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वीकृति दी जा रही है। इस कड़ी में वित्त विभाग ने रायगढ़ स्टेडियम में आर्चरी ग्राउंड, रोल बॉल, कबड्डी और प्रशिक्षण ग्राउंड, दौड़ने का ट्रैक, ड्रेनेज सिस्टम, टॉयलेट ब्लॉक, सीसीटीवी कैमरे, स्केटिंग रिंक, स्विमिंग पूल का पुनर्विकास और स्विमिंग पूल के लिए फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए 13 करोड़ 23 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।

सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी से होगा युक्त

आर्चरी ग्राउंड, रोल बॉल और कबड्डी ग्राउंड तथा अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं के निर्माण के के साथ हाई-एंड तकनीकी सुविधाएं जैसे कि सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रदान की जाएंगी। स्विमिंग पूल का पुनर्विकास और फिल्टर प्लांट की स्थापना से खेल सुविधाओं में सुधार होगा और खिलाड़ी बेहतर वातावरण में अभ्यास कर सकेंगे। स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद रायगढ़ में एक आधुनिक खेल केंद्र स्थापित होगा। इससे न केवल खेलों से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को खेल को विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेगी जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलो में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते है। रायगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल सकेगी।

आवश्यक उपकरणों के लिए दी जा चुकी है करोड़ों की स्वीकृति

जनता की बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, चिकित्सा, खेल, सड़क से सुविधाओं के विस्तार के जरिए विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ का चहुंमुखी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। रायगढ़ के चारों ओर सड़कों का निर्माण तेज गति से शुरू हो चुका है। रायगढ़ विधानसभा में सड़कों के लिए करोड़ों रूपये स्वीकृत किए जा चुके, वहीं मेडिकल कॉलेज में आवश्यक उपकरणों के लिए करोड़ों की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ी लाईब्रेरी नालंदा परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका हैं। आम जनमानस से जुड़ी सुविधाओं के लिए ओपी सतत प्रयत्नशील हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी