IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने दिलाई सभी को शपथ

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम के कर्मचारी शामिल हुए। निगम कर्मचारियों द्वारा बनायी गयी आकर्षक मानव श्रृंखला को देखकर लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सभी से मतदान जरूर करने एवं दूसरों को भी मतदान करने प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला में निगम के एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी