SARANGARH

विधायक उत्तरी जांगड़े ने की गाता डीह सेवा सहकारी समिति के उप केंद्र कोसीर में हुई धान खरीदी में  फर्जीवाड़े की जांच की मांग

विधायक उत्तरी जांगड़े ने गाता डीह सेवा सहकारी समिति के उप केंद्र कोसीर में धान खरीदी में हुई फर्जीवाड़े की जांच की मांग की

कलेक्टर को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

राजेश रात्रे के परिवार के नाम से फर्जी तरीके से खोले गए खाते की जांच की मांग की

मेरे भाई द्वारा अगर फर्जीवाड़ा की गई है तो हो कड़ी कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बहुचर्चित सेवा सहकारी समिति गाता डीह में धान खरीदी,खाद बीज,ऋण फर्जीवाड़े को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार गाता डीह सेवा सहकारी समिति में हुए फर्जीवाड़े को लेकर संजीदा है और उन्होंने सर्वप्रथम जिला कलेक्टर को पत्र लिख शिकायत की थी उसके बाद विधानसभा में भी प्रश्न लगाए हैं इसके बाद भाजपा पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार गाताड़ीह सेवा सहकारी समिति के अलावा कोसीर सेवा सहकारी समिति में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग की जा रही थी और जांच जारी है जिसे ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने पुनः जिला कलेक्टर से मिलकर गाताड़ीह सेवा सहकारी समिति के उपकेंद्र रहे कोसिर में 2019-20 में फर्जी तरीके से धान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। और उन्होंने कहा है कि लगातार भाजपा नेताओं द्वारा रैली निकालकर कार्यवाही की मांग की जा रही है यह विषय अत्यंत गंभीर है ऐसे में पूर्व समिति प्रबंधक कोसीर राजेश रात्रे के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाए दोषी कोई भी हो कार्यवाही होनी चाहिए इसी के साथ-साथ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने एक और पत्र कलेक्टर को लिखा है जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर अपेक्स बैंक सारंगढ़ में 2019-20 में राजेश रात्रे/ संत राम रात्रे, संतराम रात्रे/ हरिराम रात्रे,राकेश रात्रे/ संतराम रात्रे, माहेश्वरी रात्रे/राकेश रात्रे, श्याम सुंदर/ संतराम रात्रे लीला रात्रे/ श्यामसुंदर रात्रे विक्की रात्रे/ राजेश रात्रे के नाम से किसके हस्ताक्षर व किनके आईडी से सत्यापित करने के उपरांत खाता खोले जाने की जांच की मांग की है। और उन्होंने कहा है कि सारंगढ़ के अंतर्गत अपेक्स बैंक सारंगढ़ में निम्न व्यक्तियों के नाम पर खाता खुला है वह किनके हस्ताक्षर एवं किसके आईडी व किसके द्वारा सत्यापित करने के उपरांत खाता खोला गया है की जांच की जाए ताकि फर्जी करने वाले का पर्दाफाश हो साथ ही यदि मेरे भाई राजेश रात्रे द्वारा अगर मामले में फर्जीवाड़ा की गई हैं तो उनके भी खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन