IMG-20260124-WA0020
राजनीति

छत्तीसगढ़ को अशांत एवं अपराध का गढ़ बनाना चाह रही कांग्रेस-जिलाभाजपा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं महामंत्री द्वय अरुणधर दिवान सतीश चंद्र बेहरा ने कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आज जब हम प्रदेश का पचीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं। वहां बड़े ही दुःख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुजारियों को आपके बीच रखने की विवशता है। प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है उसकी जड़ में कांग्रेस है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता में प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है।


अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में  विधायक के साथ-साथ कई कांग्रेसी जेल में बंद हैं। उन्हें महीनों बाद भी  अदालत  जमानत नही दी। 

सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला  इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी।  यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस की इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी