IMG-20260124-WA0020
CRIME

बोतल में भरा था 4000 का अवैध शराब,पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने मारा छापा और धर दबोचा आरोपी को

रायगढ़। दर असल मामला पूंजी पथरा थाना क्षेत्र का है जिसमे पुलिस ने ग्राम तराई माल निवासी एक ग्रामीण के घर छापा मार  कार्यवाई करते हुए 20 बोतलों में 40 लीटर अवैध शराब पकड़ा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पुलिस ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कि जा रही है। इससे पूंजीपथरा थाना प्रभारी टीआई राकेश मिश्रा एवं  टीम ने कलमुखबिर सूचना पर ग्राम तराईमाल स्कूल पारा में रहने वाले सुखराम उरांव द्वारा अवैध बिक्री के लिए घर पर काफी मात्रा में शराब रखे होने की जानकारी मिली। इससे पूंजीपथरा पुलिस ने ग्रामीण के घर छापामार कार्यवाई की जहां आरोपी के कब्जे से 20 नग 2-2 लीटर क्षमता वाले बोतल में भरा हुआ 40 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 4000 को बरामद किया। इसमे पुलिस ने आरोपी को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस देकर शराब बिक्री के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया । आरोपी ने शराब बिक्री का कोई परमिट या दस्तावेज नहीं होना बताया। इससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, अमित तिर्की, आरक्षक निर्दोष लकड़ा और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी