CRIMEजिम्मेदारियां

पुलिस कप्तान ने किया धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द का वार्षिक निरीक्षण 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द का वार्षिक निरीक्षण किया। निरिक्षण के पश्चात बेहतर पुलिसिंग के लिये वहां के कुछ जवानो को प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतें और जप्ती माल की गहन समीक्षा की गई। गंभीर अपराधों और शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने के जरायम रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, माल खाना, बंदी कक्ष, और अन्य रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा, थाना परिसर की भूमि की जानकारी ली और एसडीओपी और थाना प्रभारी को भूमि का पुनः सीमांकन कराकर बाउंड्री निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव पीडब्लुडी को भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाने में कर्मचारियों के लिए नए बैरक का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

कर्मचारियों से पूछी समस्याऐं

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत और ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी को बेहतर ड्यूटी करने और थाने में आने वाले हर व्यक्ति से सद्भावपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया और पौधों की उचित देखभाल का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...