IMG-20260124-WA0020
CRIME

3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 9 मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त

मवेशियों को बुरी तरह पीटते और हांकते हुए ले जा रहे थे तस्कर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने मवेशी तस्करों पर गाज गिरते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही 9 मवेशियों को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पंजरी प्लाट निवासी दीपक माझी आज सुबह 9 बजे जूटमिल के रास्ते जाते समय मैरीन ड्राइव के पास देखा कि तीन लोग मवेशियों को बुरी तरह पीटते और हांकते हुए ले जा रहे थे। उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने सही जवाब नहीं दिया । इससे दीपक ने तत्काल  मामले की जानकारी चक्रधरनगर पुलिस को दे दी।
सूचना पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव और उनकी टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों  से पूछताछ करते  9 मवेशियों को तस्करो  से मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  1. रोहित प्रधान (42), पिता गोपीराम प्रधान, निवासी ससकोबा।
  2. गुड्डा राम राठिया (45), पिता स्व. उदयभान राठिया, निवासी ससकोबा।
  3. नैहर साय यादव (63), पिता स्व. मतवार साय यादव, निवासी ससकोबा।
    चक्रधरनगर थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के साथ कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, चन्द्र कुमार बंजारे, चुडामणी गुप्ता, अभय यादव, मीनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच