IMG-20260124-WA0020
आयोजन

साइबर जागरूकता पखवाड़ा: छात्रों को ऑनलाइन जीवन से जुड़े खतरों से किया अगाह 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम टारपाली के शासकीय विद्यालय में छात्रों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खासकर छात्रों को उनके ऑनलाइन जीवन से जुड़े खतरों जैसे फ़िशिंग, पासवर्ड हैकिंग और सोशल मीडिया की गोपनीयता के बारे में बताया गया। डीएसपी कौशिक ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय शामिल थे।  साथ ही उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मोटिवेशनल स्पीच दी। उन्हें डिजिटल युग में जिम्मेदारी और सतर्कता से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा विजयपुर में भी जारी रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच