IMG-20260124-WA0020
आयोजन

नशा मुक्ति अभियान के तहत् के.जी. कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

समाज कल्याण विभाग एवं एन एस एस के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध जिले के अग्रणी महाविद्यालय किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ द्वारा संयुक्त रूप से समाज कल्याण विभाग के संयोजन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०मनोरमा पाण्डेय के मार्गदर्शन में 18 नवंबर सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् ” विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र” की थीम पर छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के उपयोग से दुर रहने तथा उनके माध्यम से समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता लाना था।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रेरक वक्ता के रूप में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के उप संचालक शिवशंकर पाण्डेय, विशिष्ट प्रवक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना जिला रायगढ़ के जिला संगठक भोजराम पटेल और समाज कल्याण विभाग से आए सुशील सिंह वरिष्ठ कला पथक कलाकार उग्रसेन पटेल और नवरतन बिंझवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वयंसेवक नवीन कुमार दुबे ने अतिथियों को वाक देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ का आग्रह किया, जिसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत माय भारत का बैच लगाकर किया गया एवं एन एस एस पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कपूरचन्द गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया । कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार भारती, प्रो. मिनेश पटेल ने भी युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित किया एवं आयोजन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना तथा समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद दिया । अतिथि उद्बोधन के क्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी प्रवक्ता सुशील सिंह ने नशा की बुराईयों से युवाओं को अवगत कराते हुए कहा कि नशा के गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति स्वयं तो रोग और बीमारी का घर हो जाता है। वह अपने घर परिवार एवं समाज को भी वह पतन की ओर ढकेल देता है । नशा से मुक्त रहने वाला व्यक्ति आत्म विश्वास से भरा होता है वह रोग बीमारी से भी लड़कर आगे बढ़ सकता है खुद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मैं कैंसर पीड़ित होकर भी आज नशा से दूर रहने के कारण स्वस्थ हूं ।

नशा नाश का जड़ है : शिवशंकर पाण्डेय

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शिवशंकर पाण्डेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के सेवन से आदमी की स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है, उसके अंदर निर्णय लेने की क्षमता समाप्त हो जाती है और वह विवेकशून्य हो जाता है। नशा वास्तव में नाश का जड़ है ।

विकसित भारत के निर्माण में चरित्रवान युवाओं की आवश्यकता – भोजराम पटेल

आयोजन के विशिष्ट अतिथि वक्ता रासेयो जिला संगठक भोजराम पटेल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए चरित्रवान युवाओं की आवश्यकता है । नशे के सेवन से व्यक्ति का चारित्रिक पतन होता है अतः युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना चाहिए और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए।
इसी प्रकार कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण विभाग से आए संगीत कलाकार द्वय उग्रसेन पटेल और नवरतन बिंझवार द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता गीत के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया एवं नशा से दूर रहने अन्य लोगों को भी जागरूक करने का समस्त उपस्थित जनों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में महिला रासेयो ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीप्ति निकुंज एवं समाज कल्याण विभाग की सकारात्मक सहभागिता रही तथा संगोष्ठी के सफल आयोजन में स्वयंसेवक एकांश पटेल, खेमराज पटेल, जाकिर खान, हिमांशू सोनी दीपेश दुबे करन निर्मलकर, मजीद खान, रमा पटेल, हिना पटेल, उषा पटेल, आकांक्षा पाणिग्रही, चांद चांदनी आदि सभी छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी