IMG-20260124-WA0020
आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना का 06 दिसंबर से 07 दिवसीय शिविर का होगा आयोजन, 100 से अधिक विद्यार्थी सीखेंगे जीवन के गुर

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के माहनदी किनारे बसे गांव अंडोला में 06 दिसंबर से 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त शिविर का आयोजन रखा गया है ।इस शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर और पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ इकाई के विद्यार्थी सामिल होंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की इस वर्ष की थीम मेरा युवा भारत व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय पर विद्यार्थियों का शिविर रहेगा । 07 दिन तक गांव में विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा तथा गांव को विभिन्न विषयों पर जागरूक करने के साथ साथ स्वयं भी इस शिविर में स्वयं सेवक जीवन के गुर सीखेंगे । शिविर का उद्घाटन 06 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा । उद्घाटन सत्र में कोसीर स्कूल से संस्था प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती सारंगढ़ इकाई से सुदीप्त प्रधान ,कार्यक्रम अधिकारी विशेषर खरे ,राजकुमार जांगड़े की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा । संयुक्त शिविर में अलग अलग दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसकी रूप रेखा संयुक्त टीम द्वारा तैयार किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन