IMG-20260124-WA0020
CRIME

पीजीडीसीए सर्टिफिकेट के नाम पर लाखों की ठगी, डायरेक्टर गिरफ्तार

सरिया पुलिस ने अंबिकापुर से किया गिरफ्तार

इस मामले में सरिया पुलिस ने बताया कि मेमेंटो ग्रुप आफ सरिया के डायरेक्टर दयानिधी सदावर्ती पिता भागीरथी सदावर्ती उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ0ग0 के द्वारा अपने कम्पयु्टर कोर्स संस्थान में PGDCA कोर्स की डिग्री दिलाने के नाम पर कुल 34 विद्यार्थीयों से 8000-8000 रूपये कुल राशि 272000 रूपये को लेकर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित कर उनके साथ ठगी कर  फरार हो गया है। इसकी रिपोर्ट पर सरिया पुलिस ने   आरोपी दयानिधी सदावर्ती के खिलाफ  धारा 420 के तहत  अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया । इस बीच मामले का आरोपी दयानिधी सदावर्ती अपराध कायमी के पश्चात से लगातार फरार चल रहा था । इससे  पुलिस अधीक्षक  सारंगढ बिलाईगढ  पुष्कर शर्मा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश्वर चंदेल तथा एसडीओपी  अविनाश मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना स्तर पर टीम तैयार कर  सायबर सेल की मदद से अम्बिकापुर जिला सरगुजा छग में दबिश देकर आरोपी को पकडा गया। जिसने पुछताछ में  जुर्म  करना स्वीकार किया। इसमे पुलिस ने  आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। इस  सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, प्र0आर0 अर्जुन पटेल, भुवनेश्वर पण्डा, सत्यम मंडलोई, आर0 राजकुमार साव, विजय साहू तथा सायबर सेल प्रभारी स0उ0नि0 रामकुमार मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी