अध्यात्म

हर हर महादेव से गुंजायमान हुआ अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

अघोर गुरुपीठ आश्रम बनोरा में सनातन संस्कृति से जुड़े धार्मिक आयोजनों में नवरात्र, गुरुपूर्णिमा, होली पर्व पर हिंदू नव वर्ष के आयोजन एवं शिवरात्रि के कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर कल बनोरा आश्रम परिसर हर हर हर महादेव से गुंजायमान हो उठा। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 9 बजे सामूहिक आरती हुई उसके बाद तथा प्रातः 10 से 11 बजे तक हवन सम्पन्न हुआ।

बनोरा निवासी महिला पुरुषों की कीर्तन मंडली द्वारा संध्या 4 से 6 बजे तक शिव स्तुति एवं शिव आराधना करते हुए भजन कीर्तन किया गया। अघोर गुरुपीठ आश्रम बनोरा में सनातन संस्कृति से जुड़े धार्मिक आयोजनों में नवरात्र, गुरुपूर्णिमा, होली पर्व पर हिंदू नव वर्ष के आयोजन एवं शिवरात्रि के कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ साथ ट्रस्ट से जुड़े सभी आश्रमों में स्वास्थ्य शिविरों एवं जांच शिविरों के जरिए नेत्र जांच का आयोजन किया जाता है इसके अलावा वर्ष में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आध्यात्मिक आशीर्वचन समाजिक के मानव मन में बदलाव का माध्यम साबित हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन