महुआ शराब

घर में महुआ शराब बनाने वाले आरोपी को कोसिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज कोसिर। जिले में चल रहे शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जहां सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा में तस्करों ओर शख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है वही कोसिर पुलिस ने कल ग्राम सिघनपुर में दबिश देकर एक ऐसे आरोपी को धर दबोचा जो अपने घर को ही महुआ शराब बनाने का अड्डा बना रखा था। खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपी के घर से 100 लीटर महुआ शराब एवं महुआ शराब बनाने की  भारी मात्रा में सामग्री,उपकरण जप्त किया है। जिसकी कीमत तकरीबन  28805 रुपये है। उसे पुलिस ने  जप्त कर आरोपी को कोसीर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में  महुआ शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है और घर घर गांव गांव में महुआ शराब बेची जा रही है। इस पर आज कोसीर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर  ग्राम सिघन पुर निवासी प्रशांत ऊर्फ चिंकी भारद्वाज पिता विरेन्द्र भारद्वाज  26 साल  थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ के घर मे दबिश देकर आरोपी के घर से 100 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि  आरोपी प्रशांत ऊर्फ चिंकी भारद्वाज अपने घर में  शक्कर एवं इन्सटेंट इस्ट से महुआ शराब बनाता था जिसे जप्त कर लिया गया है एवं शराब बनाने की समाग्री एवं उपकरण भी जप्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अजमानतीय धारा के तहत  आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमृत भार्गव, प्रधान आरक्षक अनिल जायसवाल ,अंजना मिंज, आरक्षक गौतम भारती, नरेन्द्र चंद्रा का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन