IMG-20260124-WA0020
SARANGARH

प्राथमिक शाला में बेड़िहार में शिक्षक दिवस पर का शाल श्रीफल से सम्मानित हुए शिक्षक


ब्रह्मोस न्यूज़ सारंगढ़/कोसीर। कोसीर मुख्यालय के शासकीय प्राथमिक शाला बेडिहार पारा स्कूल में कल सुबह 12 बजे शाला विकास समिति के द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया । शिक्षक दिवस पर स्कूल के शिक्षकों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । शाला विकास समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बाबूलाल लहरे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी वर्मा ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष परिमल चंद्रा एवं स्कूल के शिक्षकों के द्वारा राधा कृष्णन की तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया ।
हर साल भारत में 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस बनाया जाता है। इस दिन को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्षय पर साल 1962 से मनाने की शुरूआत हुई थी।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपना जीवन शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की ओर समर्पित किया था। उनका जन्म 5 सितंबर के दिन साल 1888 में आंध्र प्रदेश के एक छोटे से शहर में हुआ था।मंद्रास के क्रिश्चिन कॉलेज से शिक्षा लेने के बाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कलकत्ता विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालयों में बतौर प्रोफेसर काम किया था. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ना सिर्फ बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने बल्कि अध्यापकों को भी बच्चों के जीवन में प्रकाश भरने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्कूल के बच्चों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जीवन पर अतिथियों ने प्रकाश डाला और उनके कार्यों के लिए उन्हें याद किया । स्कूल में पदस्थ शिक्षक श्री बेदराम भोई,विक्टर कुर्रे,विजय सिदार और लाला साहू का अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बाबूलाल लहरे ,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी वर्मा ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष परिमल चंद्रा , भरत चंद्रा ,अभिषेक पटेल ,शिक्षक बेदराम भोई , विक्टर कुर्रे , विजय सिदार , लाला साहू और छोटे छोटे विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी