मनमानी

नल कनेक्शन के लिए 01 साल से चक्कर काट रहा ग्रामीण, निगम उदासीन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अमृत मिशन योजना को लेकर जहां नगर निगम के नित नए कारनामे सामने आते रहे हैं। वही  आज 3 साल बाद भी अमृत मिशन योजना के तहत पानी की सप्लाई अब तक सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है । ऐसे ही एक मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 41 के तुरकुमुडा सहदेव पाली निवासी महेंद्र सिंह पिता सज्जन सिंह पिछले 1 साल से नल कनेक्शन के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं परंतु नगर निगम के जल प्रभारी कनेक्शन देने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जबकि उक्त हितग्राही बाकायदा मकान टैक्स से लेकर बिजली बिल तथा निगम के सारे मापदंडों का पालन कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम के लापरवाह कर्मचारी शासन के अमृत मिशन योजना का दिवाला निकलना में लगे हुए हैं। खास बात यह है कि उक्त हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान में निवास करता है। समभवतः यही वजह है कि यही वजह है कि नगर निगम के ओछी राजनीति के मानसिकता रखने वाले कर्मचारी उक्त हितग्राही को अमृत मिशन योजना का लाभ नही दिया जा रहा है। 

—— 

कलेक्टर से हुई शिकायत

इस मामले को लेकर महेंद्र सिंह ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है और कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि वह पिछले 1 साल से पानी के लिए परेशान है और नगर निगम के अधिकारी 1 साल से चक्कर लगवा रहे हैं परंतु कनेक्शन देने का नाम नहीं ले रहे हैं जिसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन