IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने किया एक बार फिर आगाज


ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान का मंगलवार की सुबह 6:30 बजे रामलीला मैदान से स्वच्छता रिक्शा एवं वाहनों को मेयर श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए शुभारंभ किया। इस दौरान रैली शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहा से गुजरते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ।

इन चौक चौराहा से गुजरी रैली

रैली में शामिल निगम कर्मी


रैली रामलीला मैदान से निकलकर घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, कॉलेज होते हुए हंडी चौक फिर गणेश तालाब पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल एवं गणेश तालाब पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने तालाब के सर्कल पाथ वे पर एक लाइन से मानव श्रृंखला बनाया। मानव श्रृंखला को मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय स्वच्छता के नारों से गणेश तालाब का माहौल गुंजायमान होता रहा। इसके बाद वापस रामलीला मैदान पहुंचकर रैली का विधिवत समापन हुआ। रैली में पार्षद प्रतिनिधि श्री शाखा यादव, शहर के जनप्रतिनिधिगण, निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी