IMG-20260124-WA0020
मनमानी

घरघोड़ा में चल रहा बेस कीमती जमीनों पर बेजा कब्जा, राजस्व विभाग मौन

घरघोड़ा रेस्ट हाउस के बगल बेशकीमती भूमि में चल रहा है निर्माण, राजस्व विभाग की मौन स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । घरघोड़ा तहसील की अजब गजब कारस्तानी भी निराली है। भ्र्ष्टाचार से लेकर अन्य क्रियाकलापों से सुर्खियों में रहता है। अब घरघोड़ा में बेशकीमती भूमि में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर काम्प्लेक्स बनाए जाने की जुगत में नजर आ रहे है। इस कृत्य पर शिकायत मिलते ही नगर पंचायत सीएमओ में सख्ती दिखाते हुए कपतिय लोगो के विरुद्ध थाने में शिकायत पत्र दिए है।
जिले भर में सरकारी बेशकीमती भूमि पर कब्जा का खेल जिले भर के विभिन्न अंचलों में धड़ल्ले से चल रहा है। इसी कब्जे के खेल में घरघोड़ा नगर भी आ गया है । जिसमें घरघोड़ा नगर के बस स्टैंड में रेस्टहाउस से लगे दोनो तरफ की छोटे झाड़ भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है।
एक तरफ की भूमि पीएचई विभाग को आवंटित है तो दूसरी ओर की भूमि राजस्व लेखा में दर्ज है।
15 वर्ष पहले बस स्टैंड में नगर पंचायत द्वारा दोनों तरफ बिना शासन से अनुमति लिये शासन के लाखों रुपये की राशि से काम्प्लेक्स बनाया गया। नियमो के विपरित तथा अनुमति बैगेर निर्माण से आवंटन की प्रक्रिया तक नही हो पाई। जिससे यह आबाद नही हो सका। वर्तमान में यह जर्जर हो चुका है। ऐसे में निर्माण कैसे और नीलामी भी किस आधार पर की गई हैं। राशि किस मद से खर्च किया गया यह नगर में चर्चा का विषय बन गया है। इस बीच
अब उक्त दुकानों के इर्दगिर्द जेसीबी से साफ सफाई के अलावा बिल्डिंग मटेरियल से कब्जा करने का खुला खेल चल रहा है। नगर में सबसे रिहायशी तथा बेशकीमती राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण अतिक्रमण की जा रही है इस पर कोई कार्रवाई न होना राजस्व विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लगाकर रख दिया है। हालांकि नगर पंचायत घरघोड़ा को इस कृत्य की शिकायत मिलते ही उन्होंने सक्रियता दिखाए तथा घरघोड़ा थाने में आपराधिक रिपोर्ट दर्ज करवाने शिकायत तक दिए है। बहरहाल यह रेस्ट हाउस की भूमि आने वाले दिनों में अतिक्रमणकारियों पर कानूनी शिंकजा कसता नजर आ रहा है।

———–

क्या सब कुछ सही है पंचायत में

नगर पंचायत घरघोड़ा में राजनीतिक हित की लड़ाई नजर आ रही है। यह तक बना हुआ है जब कुछ माह बाद त्रिस्तरीय चुनाव होना है। इसके अलावा भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष वर्तमान पार्षद अवाक जावक, परिषद में लिए गए निर्णय पर भी सवाल उठाए है। वहीं सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सीएमओ के बीच भी कई मुद्दे में तकरार है,अध्यक्ष पर नियमों के विपरीत कार्य का आरोप भी लगा रहा है। वही यही हाल भाजपा की ओर से है। ऐसे में घरघोड़ा नगर पंचायत में सब कुछ सही होता नजर नही आ रहा है।

——–

अतिक्रमण की मिली थी शिकायत

रेस्ट हाउस रोड किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। जिसे लेकर थाने में शिकायत दिया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर राजस्व विभाग को प्रतिवेदन भी भेजा जाएगा।नियमो की अवहेलना किसी भी तरह से बर्दाश्त नही की जायेगी।

नीलेश केरकेट्टा, सीएमओ नगर पंचयात घरघोड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी