CRIME

हाईवे में खड़े होने वाली वाहनों से बैटरी और स्टेपनी चुराने वाला चोर गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़खरसिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर एनएच किनारे खड़ी हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चुराने वाले आरोपी शेख अयातुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से 04 नग एक्साइड कंपनी की बैटरी और 03 स्टेपनी टायर बरामद किया गया है । इस मामले में पुलिस ने बताया कि पंचराम साहू, निवासी बानीपाथर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे 25 अगस्त को तब जानकारी मिली जब एनएच रोड के किनारे स्थित इसके ढाबे के पास खड़े तीन हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चोरी हो गए हैं। पंचराम ने बताया कि इसके ढाबे के पास 10 चक्का वाहन क्रमांक एमपी 07 एचबी 7806, हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचबी 4271 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचडी 4936 के मालिकों द्वारा काम बंद कर दिए जाने के कारण अपने वाहनों को इसके ढाबे के पास खड़ी कर अपने-अपने गांव घर चले गए। इस दौरान अज्ञात चोर ने गाड़ियों गाड़ियों की बैटरी और स्टेप में पर कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर खर्चा पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपारा बेल खरिया, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का निवासी शेख अयातुल्ला 26 वर्ष इस चोरी में संलिप्त है। पूछताछ में शेख अयातुल्ला ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी किया गया सामान उसने घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपा रखा था। खरसिया पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित के निशानदेही पर 04 नग एक्साइड कंपनी का बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर लगा हुआ (54,000) घटना स्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर झाड़ियों के बीच छुपा कर रखा था जिसे बरामद कर आरोपी शेख अयातुल्ला को आज दोपहर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...