CRIME

फेसबुक फेंड ने लूट ली पड़ोसी की अस्मत

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना  क्षेत्र की एक महिला को उसके अपने पडोसी ने पहले फेसबुक में फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजा और मित्रता करने के बाद उसे घर में अकेली पाकर डरा धमका कर उसकी अस्मत लूट ली। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर जेल भेज दिया है । दर असल पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में चक्रधरनगर क्षेत्र में किराया मकान लेकर उसके पति के साथ रहती थी । उसके पड़ोस में नरेश चौहान 25 साल रहता था । नरेश इसे फेसबुक में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती किया और चैटिंग करने लगा जिसे मना करने के बावजूद नरेश चैटिंग और बात करता था । इसके बारे में अपने पति को बताई जिसने भी नरेश को डांटा । कुछ दिनों बाद 16 जून 2023 को महिला का पति काम पर गया हुआ था। महिला घर में अकेले थी। उसी समय नरेश घर में घुस आया और डराते धमकाते हुये महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया।और इसके बाद से आरोपी नरेश धमकियां देकर शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी के इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कल पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नरेश चौहान के खिलाफ धारा 64 (2)(ड), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस मामले में थाना प्रभारी प्रशांत राव ने नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन