IMG-20260124-WA0020
आजादी का अमृत महोत्सव

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला ,माध्य.एवं हाईस्कूल चांदमारी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विशेष रूप से सम्मानित हुई प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी 

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, माध्यमिक एवं हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ में 78 वॉं स्वतंत्रता दिवस,शास.हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, माध्यमिक शाला चांदमारी के शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण सिदार, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ के शाला विकास समिति के अध्यक्ष  महेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल  के द्वारा समस्त एस .एम.डी.सी.एवं एस.एम.सी.के सदस्यगण, पालकगण एवं शालेय परिवार की उपस्थिति में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर एवं शहीदों को श्रद्धांजलि देकर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्र गान गाया गया एवं गगनभेदी, जयघोष के नारे लगाए गए।

   डॉ.मनीषा त्रिपाठी द्वारा ओज पूर्ण शैली में मंच संचालन करते हुए प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल को स्वागत उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया। प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् शाला परिसर में स्थित तीनों शालाओं के शाला विकास समिति के अध्यक्षों, वार्ड पार्षद एवं श्याम लाल सारथी जी के द्वारा संबोधित किया गया। सभी ने स्वतंत्रता की महत्ता, विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतीय नागरिक की भूमिका व उनके कर्तव्य को विशेष रूप से रेखांकित किया।

——- 

 उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित हुए शिक्षक

 शाला विकास समिति अध्यक्ष  महेन्द्र यादव  द्वारा उपस्थित जनो के समक्ष शाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शत् प्रतिशत शाला में उपस्थिति, अनुशासन, उत्कृष्ट मंच संचालन , परिसर में स्थित तीनों शालाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने एवं विभागीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन हेतु डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्रीमती अर्चना स्वर्णकार वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल चांदमारी रायगढ़ को सुदीर्घ अध्यापन कार्य हेतु,श्री मुकेश मेहेर शिक्षक माध्यमिक शाला चांदमारी को उत्कृष्ट मार्गदर्शन हेतु, श्री देव कुमार पैंकरा सहायक शिक्षक, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला को निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन हेतु सम्मानित किया गया।

——- 

 श्रीमती शोभा शर्मा व महेन्द्र यादव अध्यक्ष द्वय ने किया पुरस्कृत

 इतवार सिंह के नृत्य ने किया ध्यान आकृष्ट

 बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत देशभक्ति गीत व लोकगीत अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए।  इतवार सिंह  के बच्चों के साथ किए गए नृत्य ने समां बांधा।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को  महेन्द्र यादव  द्वारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले बच्चों को श्रीमती शोभा शर्मा अध्यक्ष द्वय द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए नगद पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में सहभागी बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बच्चे अत्यंत हर्षित हुए। सभी आगंतुकों ने गरिमामय कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा एवं सराहना की।

——— 

इन्होंने की व्यवस्था

 सभी आगंतुकों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था शालेय परिवार द्वारा किया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरण ‌ श्रवण सिदार अध्यक्ष माध्यमिक शाला चांदमारी एवं शिक्षाविद्  पूर्णानंद शर्मा द्वारा किया गया। साउंड सिस्टम की व्यवस्था पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से  गुलाम रहमान, श्रीमती मेहरून्निशा , इतवार सिंह,  श्याम लाल सारथी,  अमित शर्मा, प्रदीप पटनायक, मंजू यादव, संजय पंडा,सुमीत मालाकार, सचिन सारथी, लक्की देवांगन, श्रीमती कल्पना यादव, श्रीमती पंकज लता यादव प्रर्तती यादव, राजकुमारी नाग,सुमन कुमार बरेठ,शंभू कसेरा आदि की उपस्थित रही।

    संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती अर्चना स्वर्णकार व्याख्याता एवं छायांकन  मुकेश मेहेर व श्री रुपेश कुमार मेहर शिक्षक द्वय द्वारा किया गया।

    संपूर्ण कार्यक्रम में शालेय परिवार की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच