IMG-20260124-WA0020
आजादी का अमृत महोत्सव

रेनबो स्कूल ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव 

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ । रेनबो इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर रायगढ़  व  कुसमुरा शाखा के बच्चो ने 78 वां स्वाधीनता दिवस धूम धाम से शाला प्रांगण  में मनाया | सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती ऋतू  के कर कमलों  से भारत माता व राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के तस्वीरों पर पुष्प सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया ।  स्कूल के शिक्षिकाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया | बच्चों  द्वारा राष्ट्र गीत व झंडा गीत गा कर तिरंगे का सम्मान किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में  मोहित अम्बुवानी ने हिंदी में जोशीले भाषण द्वारा देश के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया | ततपश्चात  कक्षा दूसरी, चौंथी, पाँचवी, छठवीं   के विद्यार्थियों  ने देश भक्ति गीत तिरंगा में  मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। व उपस्थित सभी के मन में देशप्रेम  का जोश भर दिया। शिक्षिकाओं  ने भी देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी |छात्र छात्राओं को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए उनका मार्ग दर्शन किया तथा कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरण कर आजादी की  78वीं वर्ष गांठ पर  प्राचार्या महोदया  ऋतू मैडम के द्वारा विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनने की सीख दी गई तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित  कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच