आजादी का अमृत महोत्सव

कोसीर गांव के हृदय स्थल में आन बान शान से लहराया तिरंगा …

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने झंडे को सलामी दी ग्रामीणों को दी बधाई 

ब्रह्मोस न्यूज़ कोसीर। सारंगढ़ जिले  के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में हृदय स्थल डॉ भीमराव अंबेडकर चौक में कल सुबह 09 बजे आन बान शान से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली । कोसीर गांव के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी गांव के हृदय स्थल पहुंची हुई थी विधायक ने झंडे की पूजा अर्चना कर झंडा रोहाण किया और सलामी दी राष्ट्रगान हुआ । बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।वही हृदय स्थल से प्रदेश वासियों और ग्रामीणों को 15 अगस्त पर्व की सारंगढ़ विधायक जांगड़े ने बधाई देते हुए स्वतंत्रता पर प्रकाश डालते हुए भारत माता की जयकारे की नारा लगाते हुए अपने बात रखे और बधाई दी । ध्वजारोहण कार्यक्रम में कोसीर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, वैदिक विद्या मंदिर, मां कौशलेश्वरी ज्ञानोदय विद्या मंदिर ,कन्या हाई स्कूल, इंटरनेशनल ब्रिलियंट राइजिंग स्कूल ,प्राथमिक श्ला  बेडिहार पारा स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष की तरह हृदय स्थल कार्यक्रम में प्रभात फेरी करते हुए पहुंचे थे और कार्यक्रम में शामिल हुए । हृदय स्थल चारों ओर से मनभावन लग रहा था । स्कूलों की झांकियां मन मोह रही थी वही  वैदिक विद्या मंदिर स्कूल के द्वारा 21 मीटर का तिरंगा झंडा विद्यार्थियों के द्वारा गांव में गुजरी तो लोग खूब प्रसंसा किए । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हृदय स्थल में  लोगों का मन मोह रहा था लोग झंडा रोहण कार्यक्रम का आनंद लिए । हृदय स्थल ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चंद्रा , श्रीमती मंजू लता आनंद ,विष्णु चंद्रा ,गनपत जांगड़े लाभों राम लहरे, गोल्डी कुमार लहरे ,वरिष्ठ साहित्यकार  लक्ष्मी नारायण लहरे , फूलकुमार विश्वकर्मा , जितेंद्र चंद्रा ,खिकराम जायसवाल ,भगत राम बंजारे ,  स्कूलों के शिक्षक एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही गांव के उप तहसील में तहसीलदार आयुष तिवारी ने वकीलों की उपस्थिति में झंडारोहण किया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल , कन्या हाई स्कूल , वैदिक विद्या मंदिर हाई स्कूल ,सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आन बान शान से झंडारोहण का कार्यकम हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी