आजादी का अमृत महोत्सव

शासकीय हाई स्कूल कुलबा में मना स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । शासकीय हाई स्कूल कुलबा विकासखंड रायगढ़ छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव गरिमामयी माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भारत के वीर सपूतों को याद करते हुए छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में अद्भुत नृत्य प्रस्तुति की । यही नहीं कार्यक्रम के दौरान देश के वीर बलिदानियों को याद कर उनकी गाथा का बखान किया गया। साथ ही आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए बच्चों के नृत्य ने अभिभावकों के मन को मोह लिया। खास बात यह है कि आज के इस गरिमा में माहौल में अपने देश के बलिदानियों और वीर सपूतों को याद कर बच्चों सहित शिक्षकों के भी मन में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

———–

विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

आज के इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य घड़ी लाल पटेल, विशिष्ट अतिथि सरपंच पलटन सिदार, अध्यक्ष एस एम डी सी विद्यानंद पटेल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य एल पी बघेल रहे। सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन