कल से खुलेंगे स्कूल , शिक्षकों पर होगा कोर्स पूरा करने का दबाव

एनईपी की नई पुस्तकों को लेकर टीचर्स छात्र छात्राओं में कौतूहल, 50 दिन के अंदर 100 % पाठ्यक्रम कंपलीट कर जनवरी में प्रौजेक्ट प्रैक्टिकल की देंगे गाइडेंस
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। दीपावली अवकाश के बाद 4 नवंबर से स्कूल खुल रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स की पुस्तकों में बदलाव की खबर भी आई है। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित जागरूक परिश्रमी लगगनशील शिक्षकों ने खुद से प्रेरित होकर इस पर होमवर्क करना शुरू कर दिया है। जिज्ञासु शिक्षक नई शिक्षा नीति की चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार अपने को अपडेट रख रहे हैं। इंग्लिश पढ़ाने वाले शिक्षकों के मास्टर ट्रेनर संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर दिसंबर में बचे हुए कोर्स को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया जाएगा। शीतकालीन अवकाश के पहले अर्धवार्षिक परीक्षा होनी है। उससे पहले किसी भी हालत में 15 दिसंबर तक कक्षा दसवीं बारहवीं का सभी विषय का कोर्स पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिहाजा छात्र-छात्राओं के लिए नवंबर दिसंबर का हर दिन रोजाना नियमित समय पर स्कूल जाकर शिक्षा प्राप्ति की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




