CRIME

एक शातिर चोर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद

AI तकनीक का उपयोग कर तैयार करता था फर्जी दस्तावेज

चोरी की मोटरसाइकिलें बेचता था कम कीमत पर

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  सुनील शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरेन्द्र पटेल एवं एसडीओपी सारंगढ़  गोविन्द दीवान के नेतृत्व में जिले में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में आरोपी अनिल पटेल, निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना बरमकेला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 08 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत 2,15,000/- बरामद कर जब्त की गई हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेच देता था। आरोपी द्वारा अपनाए जा रहे इस तरीके से वाहन चोरी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण

  1. हीरो HF डीलक्स
  • रंग : नीला
  • इंजन नंबर : CHA11ESNHF03369
  • चेसिस नंबर : MBLHAWL49NHF03431
  1. होंडा साइन
  • रंग : ग्रे
  • इंजन नंबर : JC85ED0095795
  • चेसिस नंबर : ME4JC852HLD061349
  1. हीरो HF डीलक्स
  • रंग : नीला-सिल्वर
  • इंजन नंबर : HA11ECPHD01021
  • चेसिस नंबर : MBLHAW14XPHD01023
  1. हीरो स्प्लेंडर प्लस
  • रंग : काला
  • इंजन नंबर : HA10AHKHH06351
  • चेसिस नंबर : MBLHAW086KHH15378
  1. होंडा एक्टिवा 5G
  • रंग : ग्रे
  • इंजन नंबर : JF92ED0009376
  • चेसिस नंबर : ME4JF921EKD009596
  1. हीरो HF डीलक्स
  • रंग : काला-सिल्वर
  • इंजन नंबर : AH11ERL9C15870
  • चेसिस नंबर : MBLHAC049L9C08336
  1. बजाज प्लेटिना
  • वाहन क्रमांक : CG13 T9355
  1. होंडा साइन SP
  • वाहन क्रमांक : CG13 AR2875

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की आम नागरिकों से अपील

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी व्यक्ति द्वारा बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर वाहन बेचने अथवा संदिग्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर सतर्क रहें। ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एक शातिर चोर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद 140 करोड़ भारतवासी मन के लिए रात-दिन काम करने वाला प्रधानमंत्री आज हमर जनजातीय समाज के विकास के लिए ... शिक्षाविद् रामचंद्र शर्मा को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने  किया सम्मानित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता… अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिल... आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर संकट, उद्योगपतियों के हित साधने आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष :... परसा में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ परसा सुपर लीग (PSL) सीजन 2.0, 14 टीमें दिखाएंगी दमखम रेनबो स्कूल के नन्हे नौनिहालो ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां