कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता…

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जनजातीय समाज के गौरव, इतिहास और संस्कृति को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दशहरा मैदान, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में होगा। यह आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि  सांसद, राज्यसभा

नितिन नवीन होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी विकास, भारत सरकार तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद लोकसभा रायगढ़, चिंतामणि महाराज, सांसद लोकसभा सरगुजा, महेश कश्यप, सांसद लोकसभा बस्तर, भोजराज नाग, सांसद लोकसभा कांकेर और देवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद राज्यसभा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इसके अलावा समस्त  सांसदगण, विधायकगण, समस्त निगम मंडल आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा समस्त जनजातीय समाज प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न होगा।

15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हीं की स्मृति में पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनजातीय समाज के गौरव, परंपरा, नृत्य, गीत, भाषा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 15 नवंबर को दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ पहुंचकर भगवान बिसरा मुंडा जी जन्मोत्सव पर आयोजित जन जातीय गौरव दिवस पर शामिल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एक शातिर चोर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद 140 करोड़ भारतवासी मन के लिए रात-दिन काम करने वाला प्रधानमंत्री आज हमर जनजातीय समाज के विकास के लिए ... शिक्षाविद् रामचंद्र शर्मा को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने  किया सम्मानित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता… अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिल... आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर संकट, उद्योगपतियों के हित साधने आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष :... परसा में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ परसा सुपर लीग (PSL) सीजन 2.0, 14 टीमें दिखाएंगी दमखम रेनबो स्कूल के नन्हे नौनिहालो ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां