बाल दिवस

रेनबो स्कूल के नन्हे नौनिहालो ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर बोईरदादर व कुसमुरा शाखा के नैनिहालों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को इस वर्ष भी शालेय प्रांगण में बालदिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर की गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए पपेट शो, डांस, गायन तथा विभिन्न खेलो का आयोजन किया | सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था प्रमुख ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कल के सशक्त भारत की नींव बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें आज के दिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने के लिए सभी शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
अन्त में बोईरदादर व कुसमुरा शाखा के बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर स्वल्पाहार व चॉकलेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
परसा में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ परसा सुपर लीग (PSL) सीजन 2.0, 14 टीमें दिखाएंगी दमखम रेनबो स्कूल के नन्हे नौनिहालो ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष रामचंद्र शर्मा ने किया कांग्रेस प्रवेश, धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार