IMG-20260124-WA0020
BlogCRIME

सोने चांदी के जेवर चुरा कर 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

ब्रम्होस न्यूज़ रायगढ़। सोने चांदी के जेवर चुरा कर पिछले 1 साल से फरार रहने वाले आरोपी को जहां घरघोड़ा पुलिस ने 1 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी के पास है 17 नाग पदक भी बरामद किया है। दरअसल घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

 इस संबंध पुलिस ने बताया कि थाना घरघोड़ा में श्रीमती बीरो बाई राठिया द्वारा 11 सितंबर 2023 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 05 सितंबर 2023 को सुबह खेत काम करने गई थी । उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इसमें थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380, 34  के तहत जुर्म दर्ज कर प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दुष्यंत यादव 21 साल नूनदरहा घरघोड़ा को गिरफ्तार किया था  जिसमें आरोपी ने  जोगेन्द्र बेहरा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की थी। हालांकि, जोगेन्द्र बेहरा तब से फरार था।इससे इस मामले में पुलिस लगातार पतासाजी के बाद आरोपी जोगिंदर बेहरा के फरार रहने पर उसके खिलाफ धारा 173(8)  के तहत कार्यवाई कर चालान पेश किया गया था । इसी बीच कल  मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जोगेन्द्र बेहरा ग्राम रैरूमाखुर्द, धरमजयगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली। इससे पुलिस ने कल आरोपी ठिकाने में घेराबंदी कर दबिश दी और फरार आरोपी  को हिरासत में ले लिया जहां आरोपी के पास से 17 नग सोने का पदक, जिनका वजन लगभग 5.5 ग्राम और कीमत लगभग 30 हजार रुपये को बरामद किया गया। इसमे पुलिस ने जोगेन्द्र बेहरा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया । वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी