IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

वित्तीय समझदारी-समृद्ध नारी’ विषय पर आयोजित हुई वित्तीय साक्षरता सप्ताह

महिलाओं को समृद्ध नारी बनने के लिए प्राथमिकताओं का सही तरीके से निर्धारण करना, बजट बनाना, साथ ही जिम्मेदारी से लोन लेकर अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  वित्तीय साक्षरता सप्ताह एक केंद्रित अभियान के माध्यम से हर साल प्रमुख विषयों पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई की एक पहल है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 ‘वित्तीय समझदारी-समृद्ध नारी’ विषय पर जिले में 24 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया है।
इसके तहत जिला रायगढ़ में लीड बैंक प्रबंधक  कमल किशोर सिंह के नेतृत्व में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एफएलसी  राजकुमार शर्मा, मनीवाइज-वित्तीय साक्षरता केन्द्र खरसिया, घरघोड़ा एवं बरमकेला द्वारा भालूमार, बासनपाली, लोधिया, कचकोबा, केनसरा, अंजोरीपाली, बसनाझर, आमाघाट, कचकोबा, सामारूमा, बरौद, बरपाली, सेन्द्रीपाली ग्रामों में एवं पंचायत भवन रायगढ़ में छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक में कार्यरत बैंक सखी, बैंक मित्र के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न कार्यक्रम में 688 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को समृद्ध नारी बनने के लिए प्राथमिकताओं का सही तरीके से निर्धारण करना, बजट बनाना, साथ ही जिम्मेदारी से लोन लेकर अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग (ऑनलाइन हस्तांतरण यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग सावधानियां और धोखाधड़ी से बचने के तरीके) साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर एवं फायदे, जिम्मेदारीपूर्ण उधार, अलग-अलग जगह निवेश और बचत, बैंक व्यवसाय प्रतिनिधि द्वारा दी जाने वाली बैकिंग सेवा की जानकारी, मुद्रास्फीति और डिजिटल लेंडिंग ऐप, डिजिटल रुपया, अकाउंट एग्रीगेटर, ग्राहकों की सुरक्षा, बैंकों में जमा धन राशि पर उपलब्ध बीमा और बैंकिंग लोकपाल-सीएमएस पोर्टल, सचेत पोर्टल संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। एवं 14448 आरबीआई लोकपाल एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी