कार्यक्रम

क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

ब्रह्मोस न्यूज़ रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में राठौर समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर  की 386वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। दुर्गादास राठौर मारवाड़ के ऐसे वीर सपूत थे, जहां आज भी लोग कहते है कि बेटा हो तो दुर्गादास जैसा। दर्गादास  की वीरता पर अंग्रेज इतिहासकारों ने लिखा है। मैं ऐसे वीर योद्धा को प्रमाण करता हूं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वीरता के प्रतीक के रूप में केसरिया ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

60 डिसमिल जमीन और 25 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने राठौर समाज की मांग पर कलेक्ट्रेट के सामने 60 डिसमिल जमीन को राठौर समाज को दिए जाने तथा साहू समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले वासियों की मांग पर नगर पंचायत गौरेला एवं नगर पंचायत पेंड्रा को नगर पालिका परिषद बनाने अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा फहराने और छत्तीसगढ़ को हरा-भरा बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम चुनाव पूर्व किए गए घोषणाओं-महतारी वंदन योजना, पीएम आवास, रामलला दर्शन, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर बढ़ानेे सहित सभी घोषणाओं को तेजी से पूरा कर रहे है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। देश और समाज को आगे बढ़ाने में राठौर समाज द्वारा संगठित होकर कार्य करने की सराहना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राठौर समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज का आयोजन है।

विधायक  प्रणव कुमार मरपच्ची, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष  कैलाश राठौर और समारोह के आयोजक  बृजलाल सिंह राठौर ने भी राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की जीवनी और उनकी वीरता पर प्रकाश डाला। राठौर समाज द्वारा मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरुण सिंह चौहान, कन्हैया सिंह राठौर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश तिवारी, संत परमानंद गिरी, उपेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता राठौर, सविता राठौर, नीरज जैन, राठौर समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन